Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:जहानाबाद में दूसरा गंभीर; PMCH रेफर, घोसी हाई स्कूल के पास हादसा


जहानाबाद-इस्लामपुर सड़क पर घोसी हाई स्कूल के पास रविवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय राजवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी रघु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घोसी थाना क्षेत्र के विरुपुर गांव निवासी राजवीर सिंह और रघु सिंह मोटरसाइकिल से घोसी बाजार सामान खरीदने गए थे। सामान लेकर दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोसी हाई स्कूल के पास सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले गए। यहां डॉक्टरों ने राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रघु सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बस छोड़कर चालक फरार घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर घोसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है। राजवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। श्राद्ध के सामान के लिए बाजार गए थे दोनों बताया गया कि राजवीर सिंह के परिवार में रविवार को ही एक व्यक्ति का श्राद्ध कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम के लिए राजवीर और रघु सामान खरीदने घोसी बाजार गए थे। सामान लेकर लौटने के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। तेज रफ्तार को बताया जा रहा हादसे का कारण स्थानीय लोगों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण चालक ने बाइक को समय रहते नियंत्रित नहीं कर पाया और टक्कर हो गई। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles