Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा- ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:घरेलू सामान खरीदने बाजार आए थे; 3 बेटियों और 2 बेटों के पिता थे


शेखपुरा में शनिवार को किऊल-गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के सहसरामा गांव निवासी मौजी बिंद के रूप में हुई है। वे घरेलू सामान खरीदने के लिए गांव से बाजार आए थे। जानकारी के अनुसार, मौजी बिंद बाजार आने के दौरान पटेल चौक रेलवे गुमटी की ओर पटरी पर चले गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। परिवार में पसरा मातम मौजी बिंद अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक छा गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles