Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने कहा-दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, जहर देकर की गई हत्या; पति गिरफ्तार


चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी 2022 में गिद्धौर के बबलू कुमार (पिता इंद्रदेव साहू) से हुई थी। उसका मायका राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल सरैया गांव में था। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। कई बार हो चुकी थी पंचायत की बैठक लगातार मिल रहे टॉर्चर से आजिज आकर पूर्व में कई बार सामाजिक स्तर पर और पंचायत के माध्यम से बैठकें भी हुईं, जिनमें मामलों को सुलझाने का प्रयास किया गया। पंचायती के बाद ससुराल पक्ष के लोग कुछ दिनों तक तो विवाहिता को ठीक से रखते थे, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद वे फिर से पुरानी हरकतों पर उतर आते थे और उसे बेरहमी से प्रताड़ित करने लगते थे। वहीं, मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और अंततः उसे जहर देकर मार डाला गया है। मृतका के पिता की ओर से दिए गए लिखित आवेदन और आरोपों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। -पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, थाना प्रभारी, गिद्धौर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles