![]()
समस्तीपुर में रविवार को जमुआरी नदी में नहाते वक्त 15 साल का नाबालिग डूब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत नाबालिग की तलाश शुरू की, पर काफी देर तक नाबालिग का पता नहीं चला। नाबालिग वैनी काली स्थान वार्ड संख्या छह निवासी रज्जो सहनी का बेटा बलवीर कुमार (15) है। बलवीर रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ जमुआरी नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह धीरे-धीरे नदी के गहरे हिस्से में चला गया और अचानक डूबने लगा। घटना अख्तियारपुर चंदौली की है। दोस्तों ने आसपास के लोगों से मांगी मदद बलवीर को डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। वे किसी तरह नदी से बाहर निकले और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते नदी किनारे हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने नाव और दूसरे स्थानीय तरीकों से किशोर की तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी का वह हिस्सा जहां किशोर डूबा है, काफी गहरा है। इस वजह से तलाश में दिक्कत आ रही है। ग्रामीण लगातार नदी में उतरकर बलवीर को ढूंढ रहे हैं। घटना के बाद किशोर के परिजन सदमे में हैं। परिवार को अब भी उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद है। जानकारी अंचलाधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को भी दी गई है।
बीडीओ को दी सूचना हादसे की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की और नदी में चल रही तलाश का जायजा लिया। वैनी थाना अध्यक्ष कल्पना कुमारी के ने बताया इस घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को दी गई है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है
समस्तीपुर में जमुआरी नदी में डूबा नाबालिग:3 दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था, पानी की गहराई में जाने से हादसा
