दुर्गा पूजा का होगा भव्य प्रदर्शन
इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर (Times Square), संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa), ब्रिटेन के लंदन स्थित पिकाडिली लाइट्स (Piccadilly Lights), ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और जापान के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बंगाल की दुर्गा पूजा के भव्य होर्डिंग्स, डिजिटल डिस्प्ले और सांस्कृतिक झलकियां प्रदर्शित की जायेंगी.

देशभर के 10 एयरपोर्ट्स, 50 रेलवे स्टेशनों पर दिखेगा जादू
केवल विदेशों में ही नहीं, भारत में भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए इस कैंपेन को व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है. भारत के 10 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय/घरेलू हवाई अड्डों और देश के 50 बड़े रेलवे स्टेशनों पर दुर्गा पूजा के विशेष ब्रांडिंग कैंपेन चलाये जायेंगे.
ये भी पढ़ें: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद दुर्गा पूजा समितियों का भी बदला स्वरूप, जानें कैसी है उत्सव की तैयारी
बंगाल के कोने-कोने में बने पंडाल होंगे अभियान का हिस्सा
पश्चिम बंगाल भर में फैले लगभग 1,000 प्रमुख पूजा पंडालों को इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है, जहां आगंतुकों के लिए विशेष डिजिटल और टूरिज्म गाइड सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.
2600 मेगा-इन्फ्लुएंसर्स का डिजिटल धमाका
‘दुर्गा पूजा ग्लोबल कनेक्ट 2026’ अभियान को डिजिटल दुनिया में इतिहास रचने के इरादे से डिजाइन किया गया है. पश्चिम बंगाल सरकार इसके लिए डिजिटल रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. इस अभियान में दुनिया और देश भर के लगभग 2,600 इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को जोड़ा जायेगा. खास बात यह है कि इनमें से प्रत्येक क्रिएटर के पास कम से कम 10 लाख (1 Million) से अधिक फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स हैं.
ये भी पढ़ें: PHOTOS: कोलकाता के बेहला में बना ‘फुचका’ पंडाल, गोलगप्पे में विराजीं हैं मां दुर्गा
थीम-आधारित प्रमोशन की रणनीति
- 60 प्रतिशत क्रिएटर्स ट्रैवल, टूरिज्म, बंगाली संस्कृति और हेरिटेज पर केंद्रित कंटेंट बनायेंगे.
- 40 फीसदी क्रिएटर्स बंगाल के फूड, कला, फैशन, लाइफस्टाइल और फोटोग्राफी को कवर करेंगे.
- पर्यटन विभाग का लक्ष्य सोशल मीडिया के सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स (Instagram, YouTube, X, Facebook) पर इस डिजिटल पुश के माध्यम से 200 करोड़ (2 Billion) से अधिक व्यूज और इम्प्रेशन्स हासिल करना है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में दुर्गा पूजा के 400 करोड़ के सरकारी अनुदान पर संकट! शुभेंदु अधिकारी की एक घोषणा से सहमीं 44000 कमेटियां
बंगाल की परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाना है उद्देश्य
इस अभियान के जरिये राज्य सरकार न केवल बंगाल की समृद्ध परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाना चाहती है, बल्कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय व घरेलू पर्यटन, हस्तशिल्प और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी ऐतिहासिक गति देने की तैयारी में है.
