![]()
किशनगंज के एसपी संतोष कुमार ने कानून-व्यवस्था सुधारने और अपराध रोकने के लिए 28 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 1 पुलिस निरीक्षक, 4 पुलिस उप-निरीक्षक और 23 पीटीसी जवान शामिल हैं। कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर बिशनपुर के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। गवर्नडांगा के थानाध्यक्ष, पुलिस उप-निरीक्षक कुंदन कुमार और छतरगाछ पिकेट प्रभारी, पुलिस उप-निरीक्षक शैलेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। रंजीत कुमार सिंह गोपनीय शाखा के प्रभारी निलंबन और लाइन हाजिर होने से खाली हुए पदों पर नई तैनाती की गई है। किशनगंज थाना से पुलिस उप-निरीक्षक राजू कुमार को बिशनपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस उप-निरीक्षक कुंदन कुमार को छतरगाछ पिकेट का प्रभारी बनाया गया है। कुछ अन्य तबादलों में पुलिस निरीक्षक मकसूद आलम अशर्फी को त्वरित विचारण/अभियोजन कोषांग के प्रभारी से विधि-व्यवस्था शाखा और लोक शिकायत निवारण कोषांग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। पुलिस उप-निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह को लोक शिकायत निवारण कोषांग (पीआरओ) के प्रभारी से गोपनीय शाखा का प्रभारी बनाया गया है। कई पीटीसी जवानों का तबादला ERV में उन्हें पीआरओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पुलिस उप-निरीक्षक शैलेश कुमार को पुलिस केंद्र से अभियोजन कोषांग का प्रभारी (मजिस्ट्रेट कोर्ट) बनाया गया है। किशनगंज पुलिस केंद्र से कई पीटीसी जवानों का तबादला ERV में किया गया है। इनमें राम अवतार यादव (ERV-01), संजय कुमार और अभय कुमार चौधरी (ERV-02), कमलेश कुमार दास और कुंदन पंजियारा (ERV-03), ब्रज बिहारी पाण्डेय (ERV-04), कुमारी सुमन सिन्हा (ERV-05), मुकेश कुमार (ERV-23 फतेहपुर), उपेंद्र कुमार (ERV-09 ठाकुरगंज), बिजेंद्र कुमार (ERV-27 गवर्नडांगा) और चंद्रहास यादव (ERV-24 पौआखाली) शामिल हैं। महेश कुमार को पाठामारी में तैनात किया थाना लेखक के रूप में बिरबल कुमार को सुखानी, सुरेश कुमार यादव को किशनगंज, नौलेज कुमार को पहाड़कटटा, मंटू कुमार को ठाकुरगंज, बिजेंद्र कुमार को टेढ़ागाछ, सिकेंद्र कुमार यादव को यातायात, सतीश कुमार को अर्राबाड़ी और महेश कुमार को पाठामारी में तैनात किया गया है। आकाश कुमार सिंह, संतोष भगत, मनोज कुमार और अनिल पाण्डेय को किशनगंज पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। एसपी कार्यालय ने सभी अधिकारियों और जवानों को तुरंत नए पद पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।
किशनगंज SP ने 28 पुलिस अधिकारियों का ट्रांस्फर किया:बिशनपुर थानाध्यक्ष सस्पेंड, गवर्नडांगा और छतरगाछ प्रभारी लाइन हाजिर
