Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गांधी मैदान में डीलक्स शौचालय बनकर तैयार:आम लोगों के लिए चालू नहीं, आने-जाने वाले महिलाओं-बुजुर्गों को होती है अधिक परेशानी


जहानाबाद शहर के गांधी मैदान में लोगों की सुविधा के लिए एक डीलक्स शौचालय बनाया गया है। यह शौचालय कई महीनों से बनकर तैयार है, लेकिन इसे अब तक आम लोगों के लिए चालू नहीं किया गया है। शौचालय बंद होने के कारण गांधी मैदान में सुबह-शाम आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांधी मैदान में हर दिन बड़ी संख्या में लोग टहलने, दौड़ने और अलग-अलग तरह की प्रैक्टिस करने आते हैं। इनमें कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। लोगों को उम्मीद थी कि शौचालय की सुविधा मिलने से उनकी परेशानी दूर होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शौचालय का निर्माण कई महीने पहले ही पूरा हो चुका है, तो इसे अब तक चालू क्यों नहीं किया गया। लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर किस वजह से तैयार शौचालय को बंद रखा गया है। लोगों का कहना है कि अगर इसे इस्तेमाल में नहीं लाना था, तो इसके निर्माण पर खर्च करने का क्या मतलब है। लंबे समय से बंद रहने के कारण लोगों को मजबूरी में इधर-उधर शौचालय ढूंढना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि इस डीलक्स शौचालय को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि इसका फायदा आम लोगों को मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles