Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुर्गी का दाना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा:कोडरमा घाटी में लंबा जाम लगा, ड्राइवर बाल-बाल बचा; बिहार जा रहा था ट्रक


कोडरमा जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर एक ट्रक पलट गया। यह दुर्घटना एनएच 20 पर कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के पास हुई। ट्रक में लदा मुर्गी का दाना सड़क पर बिखर गया। इस घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक मोमिनुल इस्लाम ने बताया कि वह असम से मुर्गी का दाना लेकर बिहार जा रहा था। कोडरमा घाटी में जमसोती नाला के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसे चकमा दे दिया। सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए उसने अपना ट्रक सड़क किनारे उतारा। वहां दलदल होने के कारण ट्रक का चक्का फंस गया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। मोमिनुल इस्लाम ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक पलटने से उसमें लदा सारा मुर्गी का दाना सड़क पर फैल गया। इस दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात रुक गया और लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सड़क पर फैले मलबे को हटाने में जुट गई है। पुलिस ने थाने में क्रेन भेजने की सूचना दी है, ताकि ट्रक को सड़क से हटाया जा सके और यातायात सामान्य हो। घाटी में जाम होने के कारण क्रेन को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles