Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

14 से 19 सितंबर तक लगेगा लोन वसूली कैंप:अररिया में अल्पसंख्यक रोजगार, एनएमडीएफसी टर्म लोन और शिक्षा ऋण की प्राप्ति


अररिया जिला प्रशासन की ओर से 14 से 19 सितंबर तक विशेष ऋण वसूली कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभा भवन में लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन और शिक्षा ऋण योजना के तहत दिए गए कर्ज की वसूली में तेजी लाना है। बकाया राशि जमा करने का मिलेगा मौका कैंप में कर्जधारकों को अपनी बकाया राशि जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्हें समय पर ऋण चुकाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कर्जधारक बकाया राशि और भुगतान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर पहल सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, पटना के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत वितरित राशि की वसूली को गति देना है। प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश जिला पदाधिकारी ने कैंप की जानकारी अधिक से अधिक कर्जधारकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिला निगम प्रभारी कार्यालय और जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। विभागों को मिलकर काम करने का आदेश जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कैंप को सफल बनाने का निर्देश दिया है। प्रशासन की अपील है कि अधिक से अधिक कर्जधारक कैंप का लाभ उठाकर बकाया ऋण का भुगतान करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles