Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बीएसएल में संवाद सत्र का आयोजन, सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने पर दिया जोर


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट में कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संभावित खतरों की समय रहते पहचान करने तथा सुरक्षित कार्य-संस्कृति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सुरक्षा-साथियों के साथ शुक्रवार को संवाद सत्र आयोजित किया गया। अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने सुरक्षा साथियों के साथ सीधे संवाद कर सुरक्षित कार्यप्रणालियों को अपनाने, जोखिमों के प्रति सतर्क रहने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम में प्रत्येक कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (फायर एंड सेफ्टी सर्विसेज), सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय सुरक्षा अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सुरक्षा-साथी उपस्थित थे। संवाद के दौरान अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने पूर्व में हुई दुर्घटनाओं एवं निकट-दुर्घटनाओं से सीख लेने और उनकी पुनरावृत्ति रोकने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से ‘लाइन ऑफ फायर’ से जुड़े जोखिमों की पहचान, संभावित खतरों के प्रति सजगता तथा असुरक्षित परिस्थितियों एवं व्यवहारों की समय रहते पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सतर्कता, सुरक्षित कार्यप्रणालियों का पालन और समय पर उचित कार्रवाई करना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles