Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर- कार की टक्कर से बीच से टूटा बिजली पोल:400 घरों की बिजली गुल, 3 ट्रांसफॉर्मरों की लाइन ठप; 4 घंटे बाद बिजली बहाल


मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया स्थित अयाचीग्राम में मंगलवार शाम एक अनियंत्रित किया सोनेट कार ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल बीच से टूटकर कार पर गिर गया। इसके साथ बिजली के तार भी सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और करीब 400 घरों की बिजली गुल हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े 4 बजे अयाचीग्राम टी-प्वाइंट के पास टर्निंग पर हुआ। टक्कर के बाद कार में सवार व्यक्ति वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार से निकलकर भाग गया चालक स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे के समय अचानक तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि पोल कार पर गिरा हुआ था। इसी दौरान कार से एक व्यक्ति निकलकर भाग रहा था। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। अनिल ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। अगर उस समय कोई व्यक्ति बिजली के तार की चपेट में आ जाता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। 3 ट्रांसफॉर्मरों की बिजली आपूर्ति बाधित हादसे में क्षतिग्रस्त पोल से जुड़े तीन ट्रांसफॉर्मरों की बिजली लाइन बाधित हो गई। इसके कारण अयाचीग्राम और आसपास के इलाके में करीब 400 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली विभाग की टीम ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को हटाया और नया पोल लगाने का काम शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बैरिया के जेई शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। विभाग की टीम ने पोल बदलने के बाद लाइन को दुरुस्त कर करीब चार घंटे में बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी। कार जब्त, जेई के बयान पर FIR हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त किया सोनेट कार को जब्त कर लिया है। बिजली विभाग के जेई शैलेन्द्र कुमार के बयान पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था और टक्कर किस परिस्थिति में हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles