Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य तेज:वार्ड 31 में सामुदायिक किचेन शुरू, विधायक ने बांटे पॉलीथिन शीट


खगड़िया जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। मंगलवार को खगड़िया नगर परिषद के वार्ड 31 में एक सामुदायिक किचेन का उद्घाटन सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया। इस दौरान विधायक ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और राहत व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक ने एनएच-31 पर रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट बांटे। वार्ड 19, 30 और 31 में भी राहत कार्य जारी उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कई परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। ऐसे परिवारों को बारिश से बचाने के लिए पॉलीथिन शीट और दूसरी जरूरी राहत सामग्री दी जा रही है। विधायक ने कहा कि आपदा के समय सरकार की पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों तक तुरंत मदद पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तरी, रहीमपुर मध्य पंचायत के साथ-साथ मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत के चैधा बांध, जालिम बाबू टोला और मटिहानी क्षेत्र में भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद के वार्ड 19, 30 और 31 में भी राहत कार्य चल रहा है। सुविधाएं देने का काम रहेगा जारी जिन इलाकों में भोजन की जरूरत है, वहां सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं। इससे बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाने-पीने की दिक्कत नहीं होगी। विधायक ने कहा कि प्रशासन की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रही हैं। जरूरत के हिसाब से राहत शिविर, सामुदायिक किचेन और राहत सामग्री की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के साथ-साथ भोजन, रहने की जगह और दूसरी जरूरी सुविधाएं देने का काम जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में सक्रिय रहें और जरूरतमंद परिवारों तक तुरंत मदद पहुंचाएं। इस मौके पर वार्ड पार्षद शिवराज यादव, जेडीयू नेता दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल समेत कई लोग मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles