Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पिस्टल और 3 कारतूस बरामद; शराब पीने की भी हुई पुष्टि, एक पर हत्या-डकैती समेत कई केस


मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार, कारतूस और बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक मिश्रा उर्फ किट्टु और सुजित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों मधुबन गांव स्थित एक आटा चक्की के पास हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि मधुबन गांव में आटा चक्की के पास कुछ संदिग्ध युवक हथियार के साथ जमा हैं। सूचना मिलते ही कांटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पिस्टल और 3 कारतूस बरामद तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, इसी बाइक का इस्तेमाल दोनों संदिग्ध गतिविधियों के लिए कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, यह बिहार में लागू शराबबंदी कानून का उल्लंघन है। रितिक पर चोरी से हत्या तक के केस पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रितिक मिश्रा उर्फ किट्टु आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ कांटी, मीनापुर और मोतीपुर थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब और डकैती से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। हथियार कहां से आया, पुलिस कर रही जांच डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में कांटी थाने में नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार आरोपियों के पास कहां से आया था और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles