![]()
शहर के गुदरी बाजार स्थित मुंद्रिका बैंक्वेट परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज और उनकी पूरी टीम नौ दिनों तक श्रीमद भागवत कथा कर रहे हैं। आयोजन के दूसरे दिन महाराज अपने सुमधुर वचनों से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की कथा का रसपान कराया। व्यास जी प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र और भागवत धर्म का विस्तृत वर्णन कर रहे हैं। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, शांति और संस्कारों का संचार होता है। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागीदार बनें। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कथा के विश्राम पर महाप्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। प्रतिदिन मनमोहक झांकिया भी शुरू की गई है। दूसरे दिन भगवान शिव माता पार्वती के विवाह का मंचन किया गया। कल वामन अवतार की कथा और झांकी प्रस्तुत होगी। भगवान की अलौकिक लीलाओं का रसास्वादन करने के लिए आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आयोजक समिति में मुख्य रूप से जय प्रकाश शर्मा,सुनील अग्रवाल कुंदन साहू राजन मेहता,जय गोविंद, अशोक कांस्यकर, प्रमोद अग्रवाल, नरेंद्र मित्तल, मनीष राजगढ़िया, मुरली अग्रवाल, सुनील मेहता, संजय शर्मा, संजय अग्रवाल, कंचन कांस्यकर सहित अन्य शामिल है।
नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भी सुनाया कथा व संगीतमय प्रवचन
