![]()
राजधानी की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अवरोधमुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम ने अवैध विज्ञापन ढांचों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली है। शहर में नियम विरुद्ध स्थापित करीब 350 होर्डिंग्स, यूनिपोल, मोनोपोल और विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ 10 सितंबर की मध्यरात्रि 12:00 बजे के बाद विशेष हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि तय समय-सीमा बीत जाने के बाद अब किसी भी एजेंसी या विज्ञापनदाता को ढांचा हटाने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। निगम ने 10 सितंबर की आधी रात से पहले अवैध विज्ञापन ढांचे खुद हटा लेने की अपील है।
रांची नगर निगम:आज आधी रात से होर्डिंग्स हटाएगा निगम, जद में 350 विज्ञापन बोर्ड
