Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेंदी स्टेशन में मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी, यातायात प्रभावित


सीआईसी सेक्शन अंतर्गत बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के बेंदी रेलवे स्टेशन में बुधवार शाम मालगाड़ी की एक खाली बोगी बेपटरी हो गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से सटे डाउन लूप रेल लाइन पर हुई घटना में बोगी के चारों पहिए बेपटरी हो गए। इससे लूप लाइन पर यातायात प्रभावित रही। घटना के कारण यहां डाउन रेल लाइन पर आकर रुकने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेन को दूसरी रेल लाइन से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बेपटरी हुई मालगाड़ी की बोगी को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया है। भारी बारिश के कारण राहत एवं मरम्मत कार्य में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही प्रभावित रेल लाइन को पूरी तरह दुरुस्त कर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। बताया गया कि उक्त मालगाड़ी कोयला लेने बालूमाथ साइडिंग की ओर जा रही थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles