चाईबासा| चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत नरसंडा मुंडा साई में सुबह के करीब 5:00 बजे जहरीले करैत सांप ने एक ही परिवार के दो चचेरे भाई को सोने की अवस्था में डंस लिया। भनक लगते ही परिजनों ने दोनों भाई को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया। इलाज आरंभ होने के बाद स्थिति में सुधार है, लेकिन एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिसमें 27 वर्षीय धनसर सुंडी और 18 वर्षीय साऊ सुंडी शामिल हैं। बताया गया की साऊ सुंडी का सिलेक्शन अग्निवीर में हुआ है। शुक्रवार को उसका मेडिकल था। घटना के संबंध में बताया गया कि साऊ सुंडी घर के अंदर पलंग पर सोया था वहीं उसका चचेरा बड़ा भाई बरामदे में खाट पर सोया था। सुबह में करैत सांप ने दोनों भाई को अलग-अलग समय पर पैर में डंस दिया। वहीं राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकुली गांव निवासी 25 वर्षीय महिला सुषमा लोहार को भी जमीन पर सोने की अवस्था अवस्था में दो बजे रात्रि को जहरीले सांप ने डंस लिया। महिला को सुबह 4 बजे चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
