![]()
सरायकेला| सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव का स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। आदिवासी भूमिज-मुंडा समाज और अन्य स्थानीय लोगों ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन भेजकर प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यह परिसर बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी अस्मिता से जुड़ा स्थल है, इसलिए किसी अन्य व्यक्ति की प्रतिमा लगाने से पहले स्थानीय संगठनों की राय ली जाए। विरोधकर्ताओं ने पहले बिरसा मुंडा के नाम पर प्रस्तावित उद्यान का नाम बदलकर सिद्धू-कान्हू पार्क किए जाने का भी उल्लेख किया। मांग की गई कि स्टेडियम की पहचान बरकरार रहे और परिसर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा या स्मारक बने। शिबू सोरेन की प्रतिमा के लिए अलग सार्वजनिक स्थल चुनने की मांग भी की गई।
बिरसा मुंडा स्टेडियम में शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव का विरोध, मुख्यमंत्री से पुनर्विचार की मांग
