![]()
शहर में शाम ढलते ही कई सड़कों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। देर रात नशे में धुत लोग सड़कों पर उत्पात करते हैं और चिह्नित जगहों पर अंधेरे में खड़े होकर आने-जाने वालों को परेशान करते हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों से निपटने के लिए कई बार अभियान चलाया, लेकिन स्थायी रूप से सफलता नहीं मिली। अब कचहरी चौक स्थित कोर्ट रोड पर देर रात वाहनों का परिचालन ही बंद करा दिया है। पुलिस ने एसबीआई गेट और निबंधन कार्यालय गेट के पास बैरिकेडिंग की है। करीब 150 मीटर के एप्रोच रोड पर रात नौ बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इस दौरान सामान्य वाहनों को भी इस रास्ते का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा।
पुलिस पहले भी कोर्ट रोड समेत अन्य जगहों पर देर रात अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों को खदेड़ चुकी है। थानेदार के निर्देश पर पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई थी। कुछ दिनों तक लोग वहां पहुंचना बंद कर देते थे, लेकिन पुलिस की सख्ती कम होते ही फिर जमावड़ा लगने लगता था। इसी कारण अब रोड को रात में बंद किया गया है। डीएसपी को बचाव में चलानी पड़ी थी गोली
पुलिस ने कोर्ट रोड में सुनसान सड़क पर देर रात जमावड़ा हटाने के लिए कई बार लाठी भांजी। हालांकि जमावड़ा बढ़ता ही गया। कुछ महीनों पहले देर रात वहां पहुंचे एक युवक का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। उसको छुड़ाने के लिए तत्कालीन कोतवाली डीएसपी ने पीछा किया तो बदमाशों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। डीएसपी को खुद की जान बचाने के लिए गोली चलानी पड़ी जो एक बदमाश की पीठ में लगी। फिलहाल वह जेल में है। एहतियात के तौर पर बंद की गई है सड़क दिन में ऐसी चहल-पहल रात में सड़क पर की गई बैरिकेडिंग। अंधेरी सड़क के किनारे पहुंचने वाले लोगों को रोकने के लिए। देर रात पहुंचने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए। सुनसान सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर नशा करने वालों को रोकने के लिए। सड़क किनारे जमावड़ा लगाने वालों से निपटने के लिए।
