Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर- किचन में घुसकर समाजसेवी को मारी गोली, मौत:हाथ, नाभि के पास लगी बुलेट; मोहल्ले में हेरोइन, गांजा बेचने को लेकर पुलिस से की थी शिकायत


भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के इस्लामगंज गांव में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने घर में घुसकर एक समाजसेवी को गोली मार दी। जख्मी युवक को एक गोली बाएं हाथ में बांह और दूसरी गोली उसके पेट में नाभि के पास लगी है। परिजन की ओर से घायल को तत्काल इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां तड़के सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोली मारने वाले अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के इस्लामगंज गांव के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम के 48 साल के बेटे मोहम्मद जफी के रूप में हुई है। जफी अपनी प्राइेट गाड़ी चलाते थे और समाजसेवा भी करते थे। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए गांव में गांजा, हेरोइन की तस्करी होती है, इसी का भाई ने विरोध किया था घायल के चचेरे भाई मो. अमन ने बताया कि हमारे गांव में कई अपराधिक प्रवृति के लोग गांजा और हेरोइन की तस्करी करते हैं। इसे लेकर बुधवार को गड़हनी और चरपोखरी थाना की पुलिस के साथ-साथ गांव के सभी लोगों के बीच बैठक हुई थी। इस दौरान मेरे चचेरे भाई ने गांजा और हेरोइन तस्करी के मुद्दे को उठाया था। वे समाजसेवी थे, इसलिए उनका कहना था कि इसका समाज और युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ेगा। मेरे भाई ने आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। धमकी देते हुए घर में घुसे, किचन में दो गोली मारी मोहम्मद अमन ने बताया कि मेरे भाई शुक्रवार की शाम घर पर थे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। तभी मोहल्ले के ही तीन लोग घर के अंदर पहुंचे और धमकी देते हुए भाई से कहा कि तुम मोहल्ले में गांजा और हेरोइन की डिलीवरी बंद कराओगे। तीनों बदमाशों के हाथ में बंदूक थी। बंदूक देख परिवार के लोग सदमे में आ गए। उधर, मेरे भाई ने बंदूक देखने के बाद भी गांजा और हेरोइन तस्करी का विरोध किया और उनके बारे में थाना में शिकायत करने की बात कही। इसके बाद अपराधियों ने किचन में ले जाकर मेरे भाई को दो गोली मार दी। घायल का इलाज करने वाले सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि घायल को बाएं हाथ और पेट के पास गोली लगी थी। पेट के निचले हिस्से में लगी गोली अंदर ही फंस गई थी, जिससे काफी ज्यादा खून बह गया था। इसी वजह से तड़के उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखा और एक मैगजीन मिला इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखा एवं एक मैगजीन बरामद हुआ है। दो दिन पहले गांव में मादक पदार्थ पर रोक लगाने को लेकर हुए बैठक के विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles