Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मनरेगा में फर्जी सड़क निर्माण कर लाखों का गबन:किशनगंज के टेढ़ागाछ में वार्ड सदस्या ने की जांच की मांग


किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड की चिल्हनियां पंचायत में मनरेगा योजना में फर्जी मास्टर रोल बनाकर राशि गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में वार्ड नंबर 11 की वार्ड सदस्या ने कार्यक्रम पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है। उन्होंने आवेदन में बताया कि सुहिया मुख्य सड़क से रंजीत के खेत तक सड़क निर्माण का काम होना था। इसके लिए 8,23,749 रुपये की राशि मंजूर की गई थी। आरोप है कि मौके पर बिना कोई काम किए फर्जी मास्टर रोल बनाकर 1,48,920 रुपये निकाल लिए गए और गबन कर लिया गया। मजदूरों को नहीं किया गया भुगतान वार्ड मेम्बर सोनी देवी ने यह भी बताया कि उन्होंने एक साल पहले एक योजना पूरी की थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया। जबकि योजना संख्या 0542001/FP/20435373 में पंचायत रोजगार सेवक रविंद्र कुमार ने बिना कोई काम किए फर्जी मास्टर रोल बनाकर राशि निकाल ली। सोनी देवी ने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी टेढ़ागाछ को आवेदन देकर इस योजना की जांच करने की मांग की है। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में आवेदन मिला है। उन्होंने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles