Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में 98.94 लाख की शराब पकड़ी गई:पतंजलि साबुन-टूथपेस्ट के बीच छिपाकर ले जा रहे थे, ड्राइवर और सहयोगी गिरफ्तार


दरभंगा में मद्यनिषेध टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पतंजलि के सामान की आड़ में ले जाई जा रही 4,947.120 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब की कीमत करीब 98 लाख 94 हजार रुपए बताई गई है। टीम ने बिशनपुर थाना क्षेत्र के भरौल स्थित एकमी-शोभन रोड पर कंटेनर संख्या UP21CT3867 को पकड़ा। कंटेनर के चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले बताए गए हैं। गुप्त सूचना पर कंटेनर को रोका जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्यनिषेध टीम को सूचना मिली कि एक कंटेनर में दूसरे सामानों की आड़ में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने भरौल के पास एकमी-शोभन रोड पर कंटेनर को रोका और तलाशी शुरू की। पतंजलि के सामान के बीच छिपाई थी शराब तलाशी के दौरान कंटेनर में पतंजलि के उत्पादों के बीच बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी मिली। शराब को इस तरह रखा गया था कि सामान्य जांच में उसकी आसानी से पहचान न हो सके। कंटेनर से 478 कार्टून साबुन, 460 कार्टून टूथपेस्ट, 155 बोरा सर्फ और 111 कार्टून ब्रश समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए। मद्यनिषेध टीम ने शराब जब्त करने के साथ कंटेनर को भी अपने कब्जे में ले लिया। चालक और उपचालक गिरफ्तार सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि कंटेनर के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। दोनों से शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे तरीकों पर विभाग की नजर है और इसके आधार पर जांच और निगरानी बढ़ाई गई है। तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी मद्यनिषेध विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सहायक आयुक्त ने कहा कि मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और मद्यनिषेध विभाग ने लोगों से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन या विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles