धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र की ढांगी पहाड़ी की तराई में कल्याण गांव के समीप शुक्रवार सुबह किशोरी पूनम कुमारी का सिरकटा शव मिलने के बाद पुलिस की जांच में उसकी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे हुए हैं। पूनम गिरिडीह के बहादुरपुर निवासी संदीप रवानी की बेटी थ
.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रांची से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए।
इसी दौरान उसकी मुलाकात मनियाडीह में रहने वाले कृष रवानी से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और पूनम ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कृष के साथ भागकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों का दावा है कि पूनम तीन माह की गर्भवती थी।
दो दिनों से थी लापता, गुरुवार को थाने में दी थी सूचना
परिजनों के अनुसार पूनम बुधवार से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो गुरुवार को बलियापुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। इसके अगले ही दिन शुक्रवार सुबह कल्याण गांव के समीप जंगल में स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच खून से लथपथ धड़ देखा।

डॉग स्क्वायड करमाटांड़ स्थित एक घर तक भी पहुंचा। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है।
इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू की। धड़ से करीब सौ मीटर दूर पेड़ के नीचे बोरे में किशोरी का सिर बरामद हुआ।
धड़ और सिर से कुछ दूरी पर लाल कपड़ा, पूजा-पाठ की सामग्री समेत अन्य सामान भी मिला। इससे स्थानीय स्तर पर स्त्री बलि की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि पुलिस इस एंगल समेत सभी संभावनाओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, तीन हिरासत में
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रांची से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड करमाटांड़ स्थित एक घर तक भी पहुंचा। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है।
मामले में कुल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। किशोरी के पति कृष रवानी पर भी हत्या का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने पति को हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डॉग स्क्वायड करमाटांड़ स्थित एक घर तक भी पहुंचा। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है।
मृतका के पिता ने कृष रवानी समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है।
पति बोला- पारसनाथ में पत्नी को खोज रहा हूं
घटना के बाद पुलिस ने पूनम के पति कृष की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। पूनम के एक रिश्तेदार के पहुंचने पर पुलिस ने उससे कृष का मोबाइल नंबर लिया। फोन पर संपर्क होने पर कृष ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को खोजने पारसनाथ आया है। इसके बाद पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में निकल गई।
पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद जांच को भटकाने के लिए घटनास्थल पर पूजा-पाठ की सामग्री रखकर स्त्री बलि का सीन तैयार किया गया हो सकता है। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि शव और घटनास्थल से बरामद सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
———————————————-
इसे भी पढ़ें…
धनबाद में महिला की सिर कटी लाश मिली:घटनास्थल से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री भी बरामद, ग्रामीण नरबलि की आशंका जता रहे

धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी बस्ती मड़ई थान के आगे चटनियां पुल के सामने शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिला।
महिला का सिर और धड़ अलग-अलग जगहों पर बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
गांव निवासी किशोर कुमार महतो शौच के लिए जंगल गया था। तभी उसकी नजर महिला के पैर पर पड़ी। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। यहां पूरी खबर पढ़ें…
