Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी बना रहे नयी इंडस्ट्री एंड लैंड पॉलिसी, बंगाल में 33 प्रोजेक्ट्स को जल्द सौंपेंगे जमीन

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उद्योगपतियों व कारोबारी संगठनों से राज्य में निवेश करने का शनिवार को आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी नीतियों और प्रोत्साहनों के जरिये राज्य में कारोबार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ने से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और युवाओं को राज्य में ही काम मिलने की संभावना बढ़ेगी.

जरुरत हुई तो बदलेंगे कानून

एक समाचार चैनल द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नयी औद्योगिक नीति और औद्योगिक भूमि नीति पेश करेगी. इसके साथ ही भूमि सीमा कानून में संशोधन व निवेशकों के लिए प्रोत्साहन पैकेज भी लाया जायेगा. हालांकि, उन्होंने इन कदमों को लागू करने की कोई निश्चित समय-सीमा या प्रस्तावित नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

कई स्तरों पर काम कर रही है सरकार

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में कारोबार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई स्तरों पर काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षित युवा बेरोजगार हैं. ऐसे में राज्य में उद्योग और कारोबारी गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि बंगाल के करीब एक करोड़ प्रवासी श्रमिक फिलहाल राज्य से बाहर काम कर रहे हैं.

बंगाल में विकास का ब्लू प्रिंट तैयार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा : यह सही तरीके से काम कर रही एक सच्ची देशभक्त सरकार है. हम औद्योगिक नीति, औद्योगिक भूमि नीति, भूमि सीमा कानून, प्रोत्साहन और निवेशकों से जुड़े अन्य उपायों पर काम कर रहे हैं. इसका खाका तैयार किया जा रहा है और इसे जल्द लागू किया जायेगा.

पिछले चार महीनों में हुई प्रगति का किया उल्लेख

शुभेंदु अधिकारी ने पिछले चार महीनों में राज्य में निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं को लेकर हुई प्रगति का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने कई स्थानों का दौरा किया और विभिन्न परियोजनाओं के भूमि पूजन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश का माहौल तैयार करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अदाणी समूह द्वारा 2,000 बेड वाले अस्पताल की आधारशिला 24 सितंबर को रखी जायेगी.

बड़े औद्योगिक निवेश की तैयारी

मुख्यमंत्री ने इसे राज्य में निवेश और स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना बताया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह अंबानी परिवार से भी मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अंबानी परिवार ने भी राज्य के विकास में सरकार के साथ मिलकर काम करने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि बड़े कारोबारी समूहों के साथ राज्य सरकार की बातचीत जारी है और आने वाले दिनों में इससे निवेश के नये रास्ते खुल सकते हैं.

बंगाल में बनेगा कारोबार का माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 33 परियोजनाओं के लिए जमीन सौंपेगी. उन्होंने उद्योगपतियों और कारोबारी संगठनों से राज्य में निवेश के लिए आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार उद्योगों के लिए जरूरी नीतिगत और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोजगार बढ़ाने को प्रयासरत सरकार

मुख्यमंत्री के मुताबिक, औद्योगिक नीति, भूमि नीति, भूमि सीमा कानून में प्रस्तावित बदलाव और निवेश प्रोत्साहन से जुड़ी योजनाओं के लागू होने के बाद राज्य में निवेश का माहौल और बेहतर होगा. सरकार का जोर नये उद्योग स्थापित करने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी है.

Also Read : Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

The post शुभेंदु अधिकारी बना रहे नयी इंडस्ट्री एंड लैंड पॉलिसी, बंगाल में 33 प्रोजेक्ट्स को जल्द सौंपेंगे जमीन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles