![]()
बोकारो | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर-2ए में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिशु, बाल, वीर एवं किशोर वर्ग की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा। बहनों ने विभिन्न मनमोहक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला निखारने की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी बहनों को शुभकामनाएं दी।
मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
