Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1192 मामलों का निपटारा:2.39 करोड़ का सेटलमेंट, सुनवाई करने लिए गए 13192 मामले


शेखपुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपसी सहमति और सुलह के आधार पर कई मामलों का निपटारा हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि लोक अदालत में कुल 13,192 मामले सुनवाई के लिए लिए गए थे। इनमें से 1,192 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 2 करोड़ 39 लाख 34 हजार 605 रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत के लिए जिले में 7 बेंच बनाई गई थीं। प्री-लिटिगेशन श्रेणी में निपटारे के लिए 12,100 मामले लिए गए थे। इनमें से 973 मामलों का निपटारा हुआ और 2 करोड़ 26 लाख 37 हजार 5 रुपये का सेटलमेंट किया गया। ट्रैफिक चालान से जुड़े 5.66 लाख रुपये का सेटलमेंट वहीं, कोर्ट में अटके 1,092 मामलों में से 219 का निपटारा हुआ। इनमें 12 लाख 97 हजार 600 रुपये का सेटलमेंट किया गया। बैंक लोन से जुड़े 154 मामलों में से 45 का निपटारा हुआ, जिसमें 11 लाख 55 हजार 100 रुपये का सेटलमेंट हुआ। बैंक के अलावा अन्य वित्तीय मामलों, जैसे लोन वसूली और एनपीए से जुड़े 8,473 मामले लिए गए। इनमें से 658 मामलों का निपटारा हुआ और 2 करोड़ 20 लाख 71 हजार 5 रुपये का समझौता हुआ। ट्रैफिक चालान से जुड़े 3,427 मामले लिए गए, जिनमें 315 का निपटारा कर 5 लाख 66 हजार रुपये का सेटलमेंट किया गया। पुराने अटके मामलों के निपटारे पर भी खास फोकस श्रम विवाद के 9 मामलों में से एक का निपटारा हुआ और 20 हजार रुपये का सेटलमेंट हुआ। वैवाहिक विवाद से जुड़े 12 मामलों का भी निपटारा किया गया। खनन, वन विभाग, माप-तौल सहित अन्य 112 मामलों में से 11 का निपटारा हुआ। इनमें 1 लाख 22 हजार 500 रुपये का सेटलमेंट किया गया। लोक अदालत में पुराने अटके मामलों के निपटारे पर भी खास जोर दिया गया। 10 साल से ज्यादा पुराने 132 मामलों में से 23 का निपटारा हुआ, जबकि 20 साल से ज्यादा पुराने 54 मामलों में से एक का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने इस आयोजन से जुड़े सभी न्यायिक अधिकारियों, वकीलों, बैंक प्रबंधकों, जिला प्रशासन, पुलिस और आम जनता को धन्यवाद दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles