Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 25 सितंबर को गरीब चौपाल:जीतन राम मांझी और संतोष सुमन होंगे शामिल; सम्राट अशोक भवन में आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी


हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की जिला स्तरीय गरीब चौपाल यात्रा के तहत 25 सितंबर को किशनगंज में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम शहर के सम्राट अशोक भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के अलावा कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में दी कार्यक्रम की जानकारी
किशनगंज जिला अतिथि गृह में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार के अलग-अलग जिलों में गरीब चौपाल यात्रा को समर्थन मिला है। लोगों ने लिखित में बताई समस्याएं
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान गरीब, पसमांदा, दलित, असहाय और वंचित वर्ग के लोगों ने अपनी समस्याएं पार्टी नेतृत्व को लिखित में दी हैं। पार्टी इन समस्याओं को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा रही है। सीधे सुनी जाएंगी आम लोगों की समस्याएं
जिला अध्यक्ष डॉ. शाहजहां आलम और जिला प्रधान महासचिव पंकज जैन ने बताया कि किशनगंज के कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी। उनके समाधान के लिए जरूरी पहल की जाएगी। दलित, पसमांदा और वंचित लोगों से भाग लेने की अपील
पार्टी नेताओं ने जिले के दलित, पसमांदा, गरीब और वंचित समुदाय के लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव दिलशाद अहमद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन, नाजिर इमाम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles