Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kolkata Circular Train Alert: गणेश और विश्वकर्मा पूजा के लिए 5 दिनों तक बदला सर्कुलर ट्रेनों का रूट

Kolkata Circular Train Alert: पश्चिम बंगाल सरकार के विशेष अनुरोध पर पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन ने सर्कुलर रेलवे सेवा (Circular Railway Services) का नया शेड्यूल जारी किया है. भगवान गणेश और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं के विसर्जन के कारण 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) से 19 सितंबर 2026 (शनिवार) तक लगातार 5 दिनों के लिए सर्कुलर ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जायेगा.

15 से 19 सितंबर तक बदला रहेगा रूट

यदि आप अगले 5 दिनों (15 से 19 सितंबर) के दौरान सर्कुलर लोकल ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं या आप उसके नियमित यात्री हैं, तो रेलवे द्वारा जारी की गयी ट्रेनों के शॉर्ट-टर्मिनेशन, शॉर्ट-ओरिजिनेशन और रूट डायवर्जन की इस पूरी सूची को देखकर ही घर से निकलें.

टाला (Tala Station) से शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें

  • 3 सर्कुलर लोकल ट्रेनें 30122, 30312 और 30314 अपने गंतव्य तक नहीं जायेंगी. इन ट्रेनों की यात्रा टाला स्टेशन पर ही समाप्त (Short Terminated) हो जायेंगी.
  • 3 सर्कुलर लोकल ट्रेनें 30331, 30111 और 30123 अपने शुरुआती स्टेशन की बजाय टाला स्टेशन से बनकर (Short Originated) चलेंगी. यानी यहीं से यात्रा की शुरुआत करेंगी.

ये भी पढ़ें: सियालदह मंडल के 3 रूट पर चला विशेष टिकट जांच अभियान, 657 मामलों में 2.53 लाख की वसूली

बालीगंज (Ballygunge Station) रूट में हुए बदलाव

  • ट्रेन नंबर 30711 बालीगंज स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट होगी.
  • ट्रेन नंबर 30317 बालीगंज जंक्शन से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी और बालीगंज-कांकुड़गाछी रोड होकर चलेगी.

माझेरहाट (Majherhat Station) से चलने वाली ट्रेनों का शेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 30416 को माझेरहाट स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट किया जायेगा.
  • ट्रेन नंबर 30451 माझेरहाट स्टेशन से ही बनकर अपनी यात्रा शुरू करेगी.
  • बदले हुए रूट (Diverted Route) से चलने वाली लोकल ट्रेनें
  • ट्रेन नंबर 30332 को कांकुड़गाछी रोड जंक्शन-बालीगंज रूट से माझेरहाट के लिए डायवर्ट किया गया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों को भारतीय रेल की सौगात, 10783 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट देगा ट्रेनों को रफ्तार

माझेरहाट से चलने वाली डायवर्टेड ट्रेनें

माझेरहाट से चलने वाली ट्रेनें 30353, 30135 और 30313 को बालीगंज-कांकुड़गाछी रोड रूट से डायवर्ट करके चलाया जायेगा.

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

भगवान गणेश और विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान घाटों के आसपास सुरक्षा व विसर्जन-व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. यात्री किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे के आधिकारिक ऐप (NTES) या स्टेशन पर होने वाली घोषणा (अनाउंसमेंट) पर ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे के 3 नेशनल कॉरिडोर का जंक्शन बनेगा हावड़ा स्टेशन, जानें क्या है मेगा-प्लान

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles