Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में उत्तर कोयल नहर से युवक का शव बरामद:2-3 दिन पुराना होने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस; 72 घंटे तक रखा जाएगा शव


औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में उत्तर कोयल नहर के समीप सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर के पास शव मिलने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अंबा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर में फंसे शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां की परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक का शव पानी के बहाव के साथ बहकर यहां तक पहुंचा होगा। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना, डूबने अथवा किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पहचान के लिए सोशल मीडिया और आसपास के थानों की मदद शव की पहचान पुलिस के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने शव की तस्वीर आसपास के थानों को भेजी है, ताकि दूसरे थाना क्षेत्रों से हाल में किसी युवक के लापता होने की सूचना मिलने पर उसका मिलान किया जा सके। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा शव पुलिस ने बताया कि शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि परिजनों अथवा परिचितों के माध्यम से उसकी पहचान कराई जा सके। पहचान होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में पहचान नहीं होने की स्थिति में सरकारी प्रावधानों के तहत पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के प्रयास के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles