Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी पुलिस पर हमला-पथराव मामले में 100 अज्ञात पर FIR:जिप प्रतिनिधि की हत्या के बाद हुआ था बवाल, 4 पुलिसकर्मी घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़


सीतामढ़ी के केथरिया में जिला परिषद प्रतिनिधि बैधनाथ महतो की हत्या के बाद हुए बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में FIR दर्ज की गई है। दरोगा मुकुंद कुमार झा के बयान पर डुमरा थाना में 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उपद्रवियों ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ी, पुलिसकर्मियों पर हमला किया और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। इस पथराव में ट्रैफिक थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार और साइबर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल राम के सिर में चोट लगी। दोनों का सिर फट गया। दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बवाल के दौरान एसपी-डीएसपी समेत आठ थानों की पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। बैदनाथ महतो की गोली मारकर हुई थी हत्या दरअसल, शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान जिला परिषद प्रतिनिधि बैदनाथ महतो की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद भीड़ ने पुलिस टीम और गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और उन्हें नुकसान पहुंचा। स्थिति को काबू करने में पुलिस को काफी मुश्किल हुई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस अब उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles