Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

400 परिवारों को मिलेगा सूखा राशन-हाइजीन किट:DM रिची पांडेय ने राहत वाहन को दिखाई हरी झंडी, बाढ़ पीड़ितों के लिए रेड क्रॉस की पहल


बेगूसराय जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी आगे आई है। सोमवार को समाहरणालय परिसर से रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह DM रिची पांडेय ने राहत वाहन और एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के पहले चरण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 400 पीड़ित परिवारों के लिए सूखा राहत सामग्री और आवश्यक वस्तुएं भेजी गई हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से तैयार किए गए राहत पैकेट में बाढ़ पीड़ितों की दैनिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। पैकेट में चूड़ा, चीनी, साबुन, सैनिटरी पैड और कंबल दिया गया है। आवश्यकता के अनुसार आगे भी राहत सामग्री भेजी जाएगी डीएम रिची पांडेय ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री और एंबुलेंस रवाना की गई है। इसमें सूखा राशन, दवाइयां और दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्रियां शामिल हैं। हम चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाएंगे। आवश्यकता के अनुसार आगे भी राहत सामग्री भेजी जाएगी।
रेड क्रॉस सोसाइटी मदद के लिे हमेशा तत्पर रहती है रेड क्रॉस के सदस्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी हर आपदा चाहे वह कोरोना हो, अगलगी हो या बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। यह पूरी राहत सामग्री आम लोगों के जनसहयोग से तैयार की गई है। सरकार की तरफ से कम्युनिटी किचन, मवेशियों के लिए चारा और स्वास्थ्य शिविरों का अच्छा प्रबंध किया गया है। लेकिन जहां भी थोड़ी-बहुत कमी रह जाती है, वहां रेड क्रॉस की टीम पहुंचकर पीड़ितों के दुखों पर मरहम लगाने का प्रयास कर रही है। सूखा राशन वितरण के साथ-साथ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, दवाइयां बांटी जाएंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles