Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बड़कागांव में हाईवा ने पिकअप को टक्कर मारी:4-5 लोग घायल, कई की हालत गंभीर; खेत में जा गिरा वाहन, CCTV में कैद हुई घटना


हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में देर रात 13 माइल के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बोलेरो पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि दुर्घटना के समय पिकअप वाहन में करीब चार से पांच लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए। इनमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को वाहन से निकालकर इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत सामान्य सभी घायलों का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम घायलों की स्थिति पर नजर रख रही है। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़कागांव थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हाईवा की रफ्तार कितनी थी और किन परिस्थितियों में उसने पिकअप को टक्कर मारी, इसकी भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार हाईवा पिकअप को टक्कर मारता है और टक्कर के बाद पिकअप सड़क से अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरता है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद 13 माइल और आसपास के रास्ते पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार देर शाम के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। कई वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण के साथ नियमित निगरानी की मांग की है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles