
Nandigram Bypoll: हल्दिया में मंगलवार को दिन भर हलचल रही. नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी रहा. कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने हल्दिया के एसडीओ ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नंदीग्राम की जनता विकास चाहती है. परिवर्तन चाहती है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही ‘विकास का नया सवेरा’ लायेगी. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जमकर हमला बोला.
ममता बनर्जी के रास्ते पर चल रहे शुभेंदु : शुभंकर
शुभंकर सरकार ने कहा कि ममता बनर्जी किसी को उपचुनाव नहीं जीतने देतीं थीं. उसी रास्ते पर शुभेंदु अधिकारी की सरकार भी चल पड़ी है. मुख्यमंत्री वोट से पहले ही दावा कर रहे हैं कि रिकॉर्ड वोट से जीतेंगे. शुभंकर ने कहा कि यह एक तरह से नंदीग्राम की पुलिस को संदेश है कि काम कैसे करना है. शुभंकर ने पूछा- मुख्यमंत्री को कैसे मालूम कि वह रिकॉर्ड वोट से जीतेंगे. क्या सरकार ईवीएम में गड़बड़ी करेगी? गैरकानूनी तरीके से अपना वोट बढ़ा लेगी?
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम से चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी और रेजीनगर से सखाराव सरकार भाजपा उम्मीदवार
कोई सरकार स्थायी नहीं होती : सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कोई भी सरकार स्थायी नहीं होती. कभी कांग्रेस की सरकार थी, वामदलों की सरकारें रहीं, तृणमूल कांग्रेस की भी सरकार बनी. सारी सरकारें बदल गयीं. अगर शुभेंदु अधिकारी को लगता है कि उनकी सरकार स्थायी है, तो यह उनकी भूल है. जनता जब चाहेगी, सरकार बदल देगी. एक उपचुनाव में जीत-हार से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन मुख्यमंत्री के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं.
ये भी पढ़ें: हल्दिया में बोले शुभेंदु अधिकारी- नंदीग्राम उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी भाजपा
मिलन प्रधान ने दाखिल किया नामांकन
हल्दिया के एसडीओ ऑफिस में मिलन प्रधान ने दोपहर में अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के अलावा पश्चिम बंगाल के कांग्रेस पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी, सांसद ईशा खान चौधरी, विधायक जुल्फिकार शेख, पूर्व मेदिनीपुर (1) और पूर्व मेदिनीपुर (2) के जिलाध्यक्ष व अन्य नेता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को आयेगा रिजल्ट
मिलन के नामांकन में ये लोग भी हुए शामिल
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ताता भट्टाचार्य, आशुतोष चट्टोपाध्याय, पूजा रॉय चौधरी, मीता चक्रवर्ती, रासू दत्त, सुमन राय चौधरी, तपन दास, कमल मित्र, रणजीत मुखर्जी और अजितेश पांडेय भी नंदीग्राम पहुंचे थे. सभी ने मिलन के समर्थन में निकली पदयात्रा में भाग लिया. नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी. 9 अक्टूबर को मतगणना होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है.
ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव 2026: नंदीग्राम और रेजीनगर के लिए टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट ने घोषित किये उम्मीदवार, अब बारी भाजपा की
The post नंदीग्राम के कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने किया नामांकन, शुभेंदु और ममता पर बरसे शुभंकर सरकार appeared first on Prabhat Khabar.
