![]()
मुजफ्फरपुर के खादी ग्रामोद्योग से जुड़े एक मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने शिकायत पर कार्रवाई की है। आयोग ने इस मामले को बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव को भेज दिया है। आयोग ने शिकायत पर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए मामले का निपटारा कर दिया है। मुशहरी थाना क्षेत्र के मणिका हरीकिशुन निवासी समाजसेवी मुक्तेश्वर सिंह मुकेश ने 5 अगस्त 2026 को बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग को एक शिकायत पत्र भेजा था। पत्र में उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग की थी पत्र में उन्होंने मुजफ्फरपुर खादी ग्रामोद्योग संघ में भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही, जिला खादी ग्रामोद्योग संघ को बचाने का भी अनुरोध किया था। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा था। आयोग की ओर से 3 सितंबर 2026 को इस मामले में कार्रवाई की गई। आयोग ने शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए सचिव, उद्योग विभाग, बिहार सरकार, पटना को भेज दिया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई उद्योग विभाग के स्तर से की जाएगी।
मुजफ्फरपुर खादी ग्रामोद्योग में भ्रष्टाचार की शिकायत, मानवाधिकार आयोग गंभीर:उद्योग विभाग के सचिव को जांच के निर्देश दिए, समाजसेवी ने लिखी थी चिट्ठी
