Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छात्राओं की सुविधा के लिए गर्ल्स कॉमन रूम शुरू:नवादा में एमएलसी ने शिक्षकों को सम्मानित किया, छात्राओं की सुविधा बढ़ाने पर जोर


नवादा के कौआकोल प्रखंड स्थित वारसी महाविद्यालय पांडेयगंगौट के डिग्री खंड प्रशासकीय भवन में बुधवार को छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन किया गया। इसी अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. डॉ. नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्वलित करने और फीता काटकर किया। छात्राओं को मिलेगी बेहतर सुविधा एमएलसी प्रो. डॉ. नवल किशोर यादव ने कहा कि छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था शिक्षण संस्थान में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है। उन्होंने राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। कहा कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज को नई दिशा देने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों और पत्रकारों को किया सम्मानित समारोह में महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से कॉलेज के शिक्षकों के अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सभी को अंगवस्त्र और डायरी देकर सम्मान प्रदान किया गया। संस्थापक प्राचार्य ने दी महाविद्यालय की जानकारी महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. बिपिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गर्ल्स कॉमन रूम की शुरुआत की गई है। शिक्षकों ने रखे अपने विचार कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक प्राचार्य डॉ. बिपिन सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया। बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद समारोह में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य सुमन कुमारी, अजय कुमार, रविकांत, रामशरण सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार, प्रो. अवधेश, प्रदीप, डॉ. अशोक, दिनेश, डॉ. रामानुज, देवेंद्र सिंह, संजय, आरपी सिंह, जाहिद इकबाल, निरंजन, डॉ. अरविंद, अरुण कुमार, रौशन और रवि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles