Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

PM Modi Birthday: बंगाल में महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’, शुभेंदु अधिकारी की अपील- घरों, संस्थानों और मंदिरों में दीये जलायें

PM Modi Birthday: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से राज्य भर में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि यह वर्ष देश और राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अक्टूबर में गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो जायेंगे.

बंगाल की जनता से शुभेंदु की विशेष अपील

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर पश्चिम बंगाल के नागरिकों से विशेष अपील भी की. उन्होंने राज्य के लोगों से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने-अपने घरों, संस्थानों और स्थानीय मंदिरों में दीये जलाने का आह्वान किया.

25 साल की जनसेवा को यादगार बनाने की तैयारी

बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाने के उद्देश्य से ही 17 सितंबर से महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया जा रहा है. यह अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसके जरिये समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचायी जायेगी. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी 17 सितंबर से देशभर में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा सामने रखी थी.

ये भी पढ़ें: सेवा संकल्प अभियान : वडनगर से वाराणसी बाइक रैली में बंगाल से जा रहे भाजयुमो के 70 लोग

अभियान के तहत आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

  • पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में रक्तदान शिविर और मुफ्त चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन होगा.
  • सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों और बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जायेंगे.
  • केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भाजपा कार्यकर्ता सीधा संवाद करेंगे.
  • नरेंद्र मोदी सरकार की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों और नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जायेगा.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल मनायेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित होगा अभियान

भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा यह पूरा अभियान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहेगा. इसके माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: 17 को मिलेंगे 'अन्नपूर्णा भंडार' के 3000 रुपए, जानें किसके खाते में आयेंगे पैसे, किसको करना होगा इंतजार

The post PM Modi Birthday: बंगाल में महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’, शुभेंदु अधिकारी की अपील- घरों, संस्थानों और मंदिरों में दीये जलायें appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles