![]()
लोहरदगा, राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश पर आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 प्रतियोगिता का बुधवार को डाइट चिरी मैदान में समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें लोहरदगा, किस्को, कैरो, भंडरा, पेशरार, सेन्हा और कुडू प्रखंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के अलावा हर्डल रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 4×100 एवं 4×400 मीटर रिले तथा वॉक रेस आयोजित हुई। 100 मीटर बालक वर्ग में भंडरा के मुकेश लोहरा प्रथम, लोहर के आयुष राज द्वितीय और कुरू के अनीश रजा तृतीय रहे। 400 मीटर में भी मुकेश लोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में भंडरा के अजय लोहरा प्रथम, पेशरार के संदीप उरांव द्वितीय और कैरो के प्रिंस उरांव तृतीय रहे। 800 मीटर बालक वर्ग में कैरो के फरहान खान प्रथम, पेशरार के संदीप उरांव द्वितीय और भंडरा के आदित्य कुमार तृतीय रहे। 1500 मीटर में कैरो के अनीश उरांव प्रथम और लोहर के अमित उरांव द्वितीय रहे। 3000 मीटर में लोहर के अमित उरांव प्रथम, कैरो के कामरान खान द्वितीय और किस्को के सूरज लोहरा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर में पेशरार की रोहिता कुमारी/चंद्रिका कुमारी प्रथम, भंडरा की जसिका उरांव द्वितीय और लोहरदगा की देवंती कुमारी तृतीय रहीं। 400 मीटर में लोहर की निक्की उरांव प्रथम रहीं। 800 मीटर में कैरो की रिमा कुमारी प्रथम रहीं, जबकि 1500 मीटर में कैरो की किरण उरांव प्रथम रहीं। 3000 मीटर में भी रिमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न कूद एवं थ्रो स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मोनिदीपा बनर्जी, आकाश कुमार, पंकज कुमार, संजय उरांव, रंजू साहू, रामरति प्रजापति, रंजीत मिश्रा, जीतेंद्र मित्तल, ज्ञान प्रकाश कुजूर, रश्मि खेश, सारु उरांव, तबारक अंसारी सहित शारीरिक शिक्षकों, कार्यालय कर्मियों और जिला स्तरीय रेफरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सातों प्रखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
