Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध बिजली चोरी को लेकर की गई छापेमारी

विद्युत विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कुडू के सहायक विद्युत अभियंता मो. जीशान अहमद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर थाना क्षेत्र के नरौली पंचायत के विभिन्न गांव में अवैध बिजली चोरी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नरौली निवासी जौना उरांव पिता स्व. मन्ना उरांव, मनोहर उरांव पिता स्व. मलार उरांव, पचागाइ निवासी समीम अंसारी पिता नुरहसन अंसारी, इमरान अंसारी पिता इसराफिल अंसारी और नगजुआ चरिमा निवासी चुनिया उरांव पिता दिलेश्वर उरांव को निगम के मुख्य एलटी लाइन से टोका कर व मीटर से पहले यानी मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली ऊर्जा उपयोग करने का दोषी पाया। जिनपर जुर्माना की राशि तय करते हुए कैरो थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करने की बात कही। छापेमारी दल में सहायक अभियंता मो. जीशान, दिनेश कुमार, मजूल अंसारी, बैकुंड शुक्ला, थाना के एसआई जमशेद खान आदि शा​​िमल​ थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles