एफजेसीसीआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के बाद गुमला चेंबर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विशेष रूप से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर दामोदर कुमार कसेरा के निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इसे पूरे क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए गौरव का विषय बताया गया। अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि नए पदाधिकारियों से व्यापार और उद्योग जगत को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी तथा अमित माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड के व्यापारियों और उद्यमियों के हितों की रक्षा में एफजेसीसीआई की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने में भी इसकी भूमिका अहम है। दामोदर ने गुमला चेंबर तथा क्षेत्र के व्यवसायियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष राजेश सिंह, पदम साबू, दिनेश अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, बबलू वर्मा, अभिजीत जायसवाल, राहुल केसरी, प्रतिक अग्रवाल, गुरमीत सिंह, विकास सिंह, पंकज खंडेलवाल, संजीव मालानी, अनिकेत कुमार शािमल थे।
