Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जिला में संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर हुआ मंथन


शहर के होटल गैलेक्सी में बुधवार को लोहरदगा जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सेराज अंसारी ने की, जबकि मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान नवमनोनीत जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोवर अंसारी, प्रदेश सचिव यासीन अंसारी व यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश सचिव सनाउल्लाह अंसारी का जिला कमेटी की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया। तीनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई। पदाधिकारियों ने धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत एवं व्यापक बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। बैठक में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के अनुसार चार अक्टूबर को हजारीबाग व कोडरमा, पांच अक्टूबर को चतरा और लातेहार व छह अक्टूबर को लोहरदगा व गुमला में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles