Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खेलकूद से बढ़ती है आपसी भाईचारे की भावना :सुरेश नाथ


फुटबॉल का खेल एक ऐसा युद्ध है, जिससे दुश्मनी नहीं बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है, उक्त बातें सनम के-स्टार क्लब, भुवालटोली घाघरा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सह भाजपा जिला महामंत्री सुरेश नाथ सिंह ने कहीं। टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरेश नाथ सिंह, आयोजन समिति के सेराज अंसारी, नसीम अंसारी व छोटिया उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने खेल को शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ सामाजिक एकता के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। ​उद्घाटन मुकाबला पठान टीम सूरसांग, रायडीह और जय जवान जय किसान टीम कोटाम नवाटोली के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जय जवान जय किसान टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। ​आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा, जिसको लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और दर्शक उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles