Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का जश्न:कहीं हवन-पूजन तो कहीं स्वच्छता अभियान, दीप भी जलेंगे; तस्वीरों में देखें बर्थ-डे सेलिब्रेशन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के बर्थ-डे पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हुई। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। पूरे बिहार में करीब 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। हर जिले में हवन-पूजन भी हो रहा है। बीजेपी कार्यालयों को सजाया गया है। अलग-अलग पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा पटना में उनके जीवन पर लिखी गई किताबों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। पूरे बिहार में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। रक्तदान शिविर भी लगे हैं। युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ा जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत अन्य नेताओं ने पीएम को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थ-डे पर जिलों से कुछ तस्वीरें… पहले पटना से कुछ तस्वीरें… पीएम के बर्थ-डे पर नेताओं ने की पूजा-अर्चना… बेगूसराय से तस्वीर… दरभंगा से तस्वीर… पीएम के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया…. पूर्णिया से तस्वीरें… बेगूसराय से तस्वीर…
जिलों में रक्तदान शिविर भी लगे हैं…. पटना से तस्वीर… जमुई में भी लगा शिविर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles