Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता और दार्जिलिंग समेत 9 जिलों में आज वज्रपात का अलर्ट

कोलकाता और दार्जिलिंग समेत 9 जिलों में आज वज्रपात का अलर्ट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और हिमालय की गोद में बसे पर्यटन स्थल दार्जिलिंग समेत राज्य के कम से कम 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

आलू की फसल को हो सकता है नुकसान

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय अलीपुर ने कहा है कि बुधवार को राजधानी कोलकाता, पश्चिम बर्धमान, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हुगली, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिले में वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. किसानों से कहा गया है कि आलू की फसल को नुकसान हो सकता है. इसलिए इसकी सुरक्षा की व्यवस्था कर लें.

बंगाल में हुई 3 मिलीमीटर वर्षा

मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 3 मिलीमीटर वर्षा हुई. उत्तर 24 परगना, हुगली, पुरुलिया, बांकुड़ा, नदिया, पूर्व बर्धमान, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिले में हल्की वर्षा हुई. कहीं से वज्रपात की खबर नहीं आयी है. कोलकाता में 23 फरवरी से 24 फरवरी की सुबह 8:30 बजे तक 6.3 मिलीमीटर वर्षा हुई. 24 फरवरी को 0.4 मिमी वर्षा हुई.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता में सर्द हुआ मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि कोलकाता का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तामपान 19.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. कोलकाता का उच्चतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहने का अनुमान है. इससे मौसम सर्द रहने की संभावना है.

बैरकपुर में हुई 19 मिलीमीटर बारिश

सबसे अधिक 19 मिलीमीटर वर्षा उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में हुई. हावड़ा जिले के उलुबेरिया में 14.8 मिमी और कोलकाता में 5.9 मिमी बारिश हुई. बारिश के बाद दोपहर में कोलकाता में मौसम सुहाना रहा. पुरुलिया और बांकुड़ा में सामान्य से 4633 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई.

बंगाल के इन 17 जिलों में हुई बारिश

क्रम संख्या जिला का नाम
1 बांकुड़ा
2 पुरुलिया
3 झारग्राम
4 पूर्व बर्धमान
5 पश्चिम बर्धमान
6 बीरभूम
7 मुर्शिदाबाद
8 नदिया
9 उत्तर 24 परगना
10 दक्षिण 24 परगना
11 हुगली
12 हावड़ा
13 कोलकाता
14 पूर्व मेदिनीपुर
15 पश्चिम मेदिनीपुर
16 मालदा
17 दक्षिण दिनाजपुर

दार्जिलिंग में देखा गया कोहरा

दार्जिलिंग जिले में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे के दौरान सुबह का न्यूनतम तापमान उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल में अलग-अलग रहा. उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाके में दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अलीपुरदुआर में रिकॉर्ड किया गया.

दक्षिण बंगाल में पुरुलिया और मगरा सबसे ठंडी जगह

दक्षिण बंगाल के पुरुलिया और मगरा में सुबह का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. कोलकाता में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेंटीग्रेड अलीपुर में रहा. यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है.

इसे भी पढ़ें

बारिश से कोलकाता का मौसम हुआ सुहाना, अब बढ़ेगा बंगाल का तापमान

दमदम में चली आंधी, 17 जिलों में बारिश, जानें कहां हुई सबसे अधिक वर्षा

The post कोलकाता और दार्जिलिंग समेत 9 जिलों में आज वज्रपात का अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles