Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी उत्पाद विभाग ने 88 जगहों पर की छापेमारी:450 लीटर देसी-54 लीटर विदेशी शराब सहित 3 वाहन जब्त, ड्रोन से 310 किलो घोल भी नष्ट किया गया


मधुबनी उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार और सेवन के खिलाफ अभियान चलाया है। बुधवार को विभाग की टीमों ने जिले के 88 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए लोगों में एक शराब तस्कर और छह शराब पीने वाले शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान तीन शराब तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। विभाग ने उनकी पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान टीम ने 450 लीटर देसी शराब और 54 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही, शराब ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। जब्त शराब और वाहनों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग की ड्रोन टीम ने शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे घोल पर भी कार्रवाई की। ड्रोन से निगरानी करते हुए रुद्रपुर थाना क्षेत्र के गौरअंधरा और भट्टसाम इलाके में 310 किलोग्राम अर्धनिर्मित शराब का घोल पकड़ा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर इस घोल को जब्त कर नष्ट कर दिया। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और सेवन को रोकने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है, ताकि शराब बनाने वाले ठिकानों की पहचान कर समय पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles