Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी सदर अस्पताल में मिला टीचर का शव:स्कूल से लौटते समय हुआ था लापता; पिता बोले- पूर्व प्रमुख ने हत्या कराई, परिजनों ने लगाया जाम


मोतिहारी में स्कूल से घर लौट रहे एक शिक्षक के लापता होने के करीब पांच घंटे बाद उनका शव सदर अस्पताल में मिला। मृतक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी निवासी समसाद आलम के रूप में हुई है। घटना से नाराज परिजनों ने शव को सदर अस्पताल के गेट के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया। मृतक के पिता मो. रफीस ने बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चमन और उसके समर्थकों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि समसाद आलम सिसवा उर्दू स्कूल में शिक्षक थे। गुरुवार को स्कूल में पढ़ाने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चमन और उसके समर्थकों द्वारा उन्हें उठा ले जाने और मारपीट करने का आरोप है। पिता के मुताबिक, समसाद का चमन से मिट्टी कटाई को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मामले की शिकायत भी उनके बेटे ने की थी। उनका आरोप है कि इसी विवाद को लेकर चमन उनके बेटे को पहले भी जान से मारने की धमकी देता था। लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे पिता मो. रफीस ने बताया कि बेटे के घर नहीं पहुंचने पर वह शाम करीब साढ़े चार बजे बंजरिया थाना पहुंचे थे। उनका आरोप है कि उन्होंने पुलिस को समसाद के लापता होने की जानकारी दी, लेकिन थानाध्यक्ष निपा कुमारी ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें ही धमकी दी। पिता का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर सूचना गलत निकली तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। परिजनों के मुताबिक, शिकायत देने के करीब पांच घंटे बाद बंजरिया थाना से फोन आया कि समसाद सदर अस्पताल में हैं। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां समसाद का शव पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि उस समय मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी। पुलिस की भूमिका पर भी परिजनों ने उठाए सवाल घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि समसाद की हत्या में बंजरिया थाना पुलिस की मिलीभगत हो सकती है। हालांकि, यह परिजनों की ओर से लगाया गया आरोप है। पुलिस की ओर से इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद परिजनों ने शव को सदर अस्पताल के गेट पर रखकर सड़क जाम कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles