Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जला:केक काटा-मिठाईयां बांटी; शहीद चौक पर आतिशबाजी कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


कटिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी और ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। दीया जलाने के बाद काटा केक कार्यक्रम की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने से हुई। इसके बाद केक काटा गया और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई। शहीद चौक पर आतिशबाजी भी की गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल उत्सव जैसा हो गया। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखा। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम और सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद, जिला अध्यक्ष मनोज राय, महिला महामंत्री नेहा किरण, कोषाध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने की लंबी उम्र की कामना कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। शहीद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की अच्छी मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles