Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के कपड़ों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग:खगड़िया होटल में आए थे दोनों, एक महीने पहले शादी करने से किया था इनकार


खगड़िया के स्टेशन रोड स्थित आदर्श होटल में शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती झुलस गए। दोनों एक कमरे में ठहरे हुए थे। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। होटल कर्मियों और आसपास के लोगों की मदद से दोनों को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट निवासी नवल कुमार सहनी (18-19 वर्ष) के रूप में हुई है। युवती भी हायाघाट की रहने वाली बताई गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच करीब छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे शादी करना चाहते थे। युवती समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। वहीं, नवल कटिहार जिले के करागोला में किराए के मकान में रहकर काम करता है। शादी के लिए दोनों खगड़िया पहुंचे थे और स्टेशन रोड स्थित आदर्श होटल में कमरा लिया था। कटिहार में होटल नहीं मिलने पर गए खगड़िया पुलिस को दिए बयान में नवल ने बताया कि पहले युवती ने उसे कटिहार बुलाया था। वहां होटल नहीं मिलने पर दोनों खगड़िया आए। होटल पहुंचने के बाद युवती ने नवल की मां और भाई के आए कॉल को साइलेंट कर दिया। इसके बाद नवल सो गया। नवल के अनुसार, करीब तीन बजे नींद खुलने पर उसने जाने की बात कही, लेकिन कुछ देर आराम करने के लिए दोबारा लेट गया। इसी दौरान कमरे में आग लग गई। नवल ने आरोप लगाया कि युवती ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसके कपड़ों में आग लगा दी। आग लगने के बाद नवल ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। उसने युवती को खिड़की के नीचे ले जाकर पहले उसकी आग बुझाई, फिर अपनी आग बुझाई। इस घटना में दोनों झुलस गए। एक महीने पहले शादी करने से किया था इनकार नवल ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उसने युवती से शादी नहीं करने की बात कही थी। उसके अनुसार, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, कमरे में आग किसने लगाई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। युवक के बयान में एक पक्ष सामने आया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरे और घटनास्थल की जांच की। CCTV से साक्ष्य जुटा रही पुलिस नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दोनों के बयान लिए जा रहे हैं। आग लगने की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles