Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में 2 बाइकों की टक्कर, 3 युवकों की मौत:दसौती से आ रहे थे, 2 लोग घायल; बघिनी गांव के पास एक्सीडेंट


कैमूर में मोहनिया थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा दसौती से मोहनिया आ रहे बाइक सवार युवकों के साथ हुआ। घटना की खबर मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया। दूसरी बाइक का ड्राइवर मौके से भागा पंचनामा और घरवालों के बयान के बाद मृतकों की पहचान हुई। इनमें ग्राम बधिनी, थाना मोहनिया, जिला कैमूर निवासी दिल खुवाराय (16 वर्ष), बिट्टू कुमार (18 वर्ष) और विकास कुमार उर्फ विकास कुमार चौधरी (18 वर्ष) शामिल हैं। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सभी युवक किसी काम से मोहनिया आ रहे थे। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत पुलिस ने कागजी कार्रवाई और पंचनामा पूरा करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मोहनिया डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि बघिनी गांव के पास दो बाइक आपस में टकरा गई थीं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles