Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में चोरी की 17 बाइक और एक टोटो बरामद:गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल भी मिले; गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई


हजारीबाग जिले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह पर कार्रवाई की है। पेलावल ओपी क्षेत्र से चोरी की 17 मोटरसाइकिल, एक टोटो और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले में गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को हजारीबाग एसपी को जानकारी मिली थी। इसमें बताया गया था कि जिले में पहले से सक्रिय मोटरसाइकिल चोरों का गिरोह फिर से चोरी और खरीद-बिक्री कर रहा है। संदिग्ध हालत में घूम रहे युवकों पर नजर रखी इस सूचना की जांच और कार्रवाई के लिए बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद (IAS) की अगुवाई में एक पुलिस टीम बनाई गई। छापेमारी टीम ने तकनीकी और अन्य सबूतों के आधार पर काम किया। उन्होंने छड़वा डैम के पास मोटरसाइकिल से संदिग्ध हालत में घूम रहे युवकों पर नजर रखी। जब इन युवकों ने पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश की, तो उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली। आरोपियों की बताई जगहों से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन अंसारी उर्फ दानिश, इरफान अंसारी उर्फ छोटू, मोहम्मद मुन्ना उर्फ ताहिर, तस्लीम अंसारी, सरफराज अंसारी उर्फ छोटू, पवन कुमार साव और फजरेद्दीन अंसारी उर्फ साहिल उर्फ छोटू शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे चार लोग मिलकर मोटरसाइकिल चुराते थे। 16 सितंबर 2026 को छड़वा मैदान बाजार से एक सुपर स्प्लेंडर चोरी हुई थी। इस संबंध में कटकमसांडी थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की बताई जगहों से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इरफान उर्फ छोटू के घर से अपाची, होंडा साइन और स्प्लेंडर प्लस मिलीं। मोहम्मद हुसैन अंसारी के घर से ग्लैमर और होंडा साइन बरामद हुईं। इसके अलावा, करमा स्थित गैराज, डांटो के जंगल और केराडारी क्षेत्र से भी कई मोटरसाइकिलें मिलीं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाने और बेचने की बात भी कबूली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles