Saturday, September 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

JMM ने MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में दिया धरना:पाकुड़ समेत सभी प्रखंडों में प्रदर्शन, केंद्र पर विकास रोकने का आरोप


झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में किया गया। पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में हुए प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम मौजूद थे। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के प्रति गुस्सा साफ दिखा। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक पारित करके केंद्र ने झारखंड के विकास को रोकने का काम किया है। यह बिल राज्य के विकास कार्यों पर असर डालेगा। जनता राज्य सरकार के काम से खुश है: जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि झारखंड राज्य का विकास तेजी से हो रहा है और जनता राज्य सरकार के काम से खुश है। लेकिन केंद्र सरकार को यह खुशी रास नहीं आ रही है। इसी वजह से नरेंद्र मोदी सरकार ने यह बिल लाकर राज्य के विकास को रोकने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के 15,000 करोड़ रुपये रोकने का काम किया है। भाजपा सरकार ने राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए यह कानून पारित किया है। अजीजुल इस्लाम ने चेतावनी दी कि इसका सीधा असर राज्य की जनता पर होगा। उन्होंने कहा कि JMM इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और जनता इस बिल के विरोध में है। अगर केंद्र सरकार यह बिल वापस नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस बिल से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। जिले के हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा समेत अन्य प्रखंड मुख्यालयों में भी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles